कल पैदा होगा
एक और कल
तो पूछेगा .....
अपने विकृत रूप का
सबब तुमसे ,
क्यूकी.....
उसका ये हाल
तुम्ही से है !
रो रहा है "आज" ,
कालों के शोर में,
चिलाता शहर !
एक अनदेखे ,
अनजाने .....
आधुनिकीकरण की ओर,
अविकसित
हुआ चला जा रहा है ,
सारा संसार .....
किसके लिए ....?
क़त्ल की रूप रेखा बुनते
अपनेआप तुम ,
जैसे बुनते
नींद में
कांच का
सो मंजिला मकान ,
जिसे गिरना ही है ,
ऐसे भी और वैसे भी !
और जो
चुभता है ,
बनने से बिखरने तक
खुद को ही !!
एक अनदेखे ,
अनजाने .....
आधुनिकीकरण की ओर,
अविकसित
हुआ चला जा रहा है ,
सारा संसार .....
किसके लिए ....?
क़त्ल की रूप रेखा बुनते
अपनेआप तुम ,
जैसे बुनते
नींद में
कांच का
सो मंजिला मकान ,
जिसे गिरना ही है ,
ऐसे भी और वैसे भी !
और जो
चुभता है ,
बनने से बिखरने तक
खुद को ही !!
शांति.............
शान्ति की भ्रांती में
जनम लेता परवानू अस्त्र .
और उसमे जन्म लेता
मौत ,अपनी और अपने कल की !
न्याय ............
आज चश्मा ओढ़े है ,
कल के लिए .
अन्याय को जन्म देती,
न्यायिक आँख ,
विक्रमादित्ये की!
प्यार ..........
प्यार अब केवल एक ओपचारिकता!
शिष्टाचार ...........
शिष्टाचार समाया ,
ओप्च्रिकता की ओत में !
नेओतुं चक्र की तरह घूमता ,
भूल गया है ,
अपनी वास्तविक गति को
आज का मानव !
और भूल गया है ,
अपने......
वास्तविक रंगों की महक को !
धुंधला पर गया है
उनका दृष्टांत !
और तार -तार
हो गया है वो ,खुद ,
प्रयास में ,
तेज होने के ,
समय की गति से !
मानवता, प्रेम,भावनाएं ,
मिटते चले जा रहे हैं ,
उसके शब्द -कोष से !
परंतू ......!
परतू ,नयूतों परिधि के
धीमा होने पर ही ,
एहसास होगा ,रंगों का
और ...
तब वो जानेगा ,
तब वो जानेगा ,
प्रेम को .
प्रेम के रंगों को ...!
और
तभी हम बचा सकने गे ,
कत्ल होने से ,
अपने कल को .....!!१
विपुल
No comments:
Post a Comment